Ticker

9/random/ticker-posts

जीन पियाजे संज्ञानात्मक विकास से संबंधित प्रश्न | MCQ on Jean Piaget Theory in Hindi

 प्रश्न. बच्चे अपनी समझ से विश्व की परिकल्पना करते हैं।” ये कथन किसने दिया था?

  • पैवलून
  • पियाजे
  • स्किनर
  • कोहलबर्ग

उत्तर : 2

प्रश्न. बालकों की सोच अमूर्तता की अपेक्षा मूर्त अनुभवों एवं प्रत्ययों से होती है। यह अवस्था है –

  • 7 से 12 वर्ष तक
  • 12 से वयस्क तक
  • 2 से 7 वर्ष तक
  • जन्म से 2 वर्ष तक

उत्तर : 1

प्रश्न. कोई 5 साल की लड़की एक टी-शर्ट को तह करते हुए अपने आप से बात करती है। लड़की द्वारा प्रदर्शित व्यवहार के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • जीन पियाजे और लेव वाइगोत्स्की इसकी व्याख्या बच्चे के विचारों की अहंकेन्द्रित प्रकृति के रूप में करेंगे।
  • जीन पियाजे इसे अहंकेन्द्रित भाषा कहेगा और लेव वाइगोत्स्की इसकी व्याख्या बच्चे के द्वारा निजी भाषा से अपनी क्रियाओं को नियमित करने के प्रयासों के रूप में करेगा।
  • जीन पियाजे इसकी व्याख्या सामाजिक अन्योन्यक्रिया के रूप में करेगा और लेव वाइगोत्स्की इसे खोजबीन मानेगा।
  • जीन पियाजे और लेव वाइगोत्स्की इसकी व्याख्या बच्चे के द्वारा अपनी माँ के अनुकरण के रूप में करेंगे।

उत्तर : 2

प्रश्न. पियाजे के अनुसार, बच्चों का चिन्तन वयस्कों से…. में भिन्न होता है बजाय …… के।

  • मात्रा; प्रकार
  • आकार; मूर्तपरकता
  • प्रकार; मात्रा
  • आकार; किस्म

उत्तर : 3

प्रश्न. संज्ञानात्मक विकास के चार चरणों संवेदी पेशीय, पूर्व संक्रियात्मक, स्थूल संक्रियात्मक और औपचारिक संक्रियात्मक की पहचान की गई है।

  • हिलगार्ड द्वारा
  • स्टॉट द्वारा
  • हारलॉक द्वारा
  • पियाजे द्वारा

उत्तर : 4

प्रश्न. पियाजे के अनुसार विकास की पहली अवस्था (जन्म से लगभग 2 वर्ष आयु) के दौरान बच्चा – सबसे बेहतर सीखता है।

  • अमूर्त तरीके से चिन्तन द्वारा
  • भाषा के नए अर्जित ज्ञान के अनुप्रयोग द्वारा
  • इन्द्रियों के प्रयोग द्वारा
  • निष्क्रिय (neutral) शब्दों को समझने के द्वारा

उत्तर : 3

प्रश्न. बच्चों के बौद्धिक विकास की चार विशिष्ट अवस्थाओं की पहचान की गई –

  • एरिकसन द्वारा
  • स्किनर द्वारा
  • पियाजे द्वारा
  • कोहलबर्ग द्वारा

उत्तर : 3

प्रश्न.”बच्चे दुनिया के बारे में अपनी समझ का सृजन करते हैं।” इसका श्रेय …… को जाता है।

  • पैवलॉव
  • कोहलबर्ग
  • स्किनर
  • पियाजे

उत्तर : 4

प्रश्न. पियाजे के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सी अवस्था में बच्चा अमूर्त संकल्पनाओं के विषय में तार्किक चिन्तन करना आरम्भ करता है?

  • औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था (12 वर्ष एवं ऊपर)
  • संवेदी प्रेरक अवस्था (जन्म 02 वर्ष)
  • पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था (02-07 वर्ष)
  • मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था (07-11 वर्ष)

उत्तर : 1

प्रश्न. वह अवस्था जब बच्चा तार्किक रूप से वस्तुओं व घटनाओं के विषय में चिन्तन प्रारम्भ करता है, है –

  • औपचारिक-संक्रियात्मक
  • पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था अवस्था
  • मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था
  • संवेदी-प्रेरक अवस्था

उत्तर : 3

प्रश्न. पियाजे के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास के किस चरण पर बच्चा ‘वस्तु स्थायित्व’ को प्रदर्शित करता है?

  • मूर्त संक्रियात्मक चरण
  • औपचारिक संक्रियात्मक चरण
  • संवेदी प्रेरक चरण
  • पूर्व-संक्रियात्मक चरण

उत्तर : 3

प्रश्न. पियाजे के अधिगम के संज्ञानात्मक सिद्धान्त के अनुसार, वह प्रक्रिया जिसके द्वारा संज्ञानात्मक संरचना को संशोधित किया जाता है……… कहलाती है।

  • प्रत्यक्षण
  • समावेशन
  • समायोजन
  • स्कीमा

उत्तर : 3

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा निहितार्थ पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त से नहीं निकाला जा सकता?

  • बच्चों की अधिगमनात्मक तत्परता के प्रति संवदेनशीलता
  • वैयक्तिक भेदों की स्वीकृति
  • खोजपूर्ण अधिगम
  • शाब्दिक शिक्षण की आवश्यकता

उत्तर : 4

प्रश्न. पियाजे के सिद्धान्त के अनुसार बच्चे निम्न में से किसके द्वारा सीखते हैं?

  • सही प्रकार से ध्यान लगाकर जानकारी को याद करना
  • समाज के आर्थिक योग्य सदस्यों के द्वारा उपलब्ध कराए गए सहारे के आधार पर
  • अनुकूलन की प्रक्रियाएँ
  • उपयुक्त पुरस्कार दिए जाने पर अपने व्यवहार में परिवर्तित करना

उत्तर : 3

Previous Year MCQ on Jean Piaget Theory in Hindi




MCQ on Jean Piaget Theory in Hindi


1.जीन पियाजे के अनुसार विकास के किस स्तर पर बच्चे में परिकल्पना आधारित-निगमनात्मक तार्किकता विकसित होती हैं, और वैज्ञानिक सोच उभरना शुरु होती हैं?


  • अमूर्त संक्रियात्मक
  • संवेदी-पेशीय
  • मूर्त-संक्रियात्मक
  • पूर्व-संक्रियात्मक

Answer - अमूर्त संक्रियात्मक

2.पियाजे के अनुसार, संख्या, बच्चे द्वारा वस्तुओं के बीच बनाये गए दो प्रकार के संबंधों का संश्लेषण है। वे हैं -


  • क्रम और पदानुक्रम समावेशन
  • क्रम और प्रतिवर्ती
  • पंक्तिबद्धता और पदानुक्रम समावेशन
  • पंक्तिबद्धता और संरक्षण

Answer  पंक्तिबद्धता और संरक्षण

3.एक शिक्षक ने देखा कि उसकी कक्षा का 11 वर्ष का छात्र विभिन्न प्रकार के चतुर्भुज को भिन्न वर्गों में वर्गीकृत कर सकता है परन्तु उसे उपपत्ति “एक चतुर्भुज के अंतः कोणों का योग 360° होता है" को समझने में कठिनाई हो रही है। जीन पियाजे की ज्ञानात्मक परिकल्पना के अनुसार छात्र _______ में है।


  • मूर्त संक्रियात्मक अवस्था 
  • औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
  • संवेदी-पेशीय अवस्था 
  • पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था

Answer  मूर्त संक्रियात्मक अवस्था 

4.'एक छोटी बच्ची प्रतिदिन अपनी गुड़िया के कपड़े बदलती है।' पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार, इसे   ____________        कहा जाता है।


  • व्यवहारवाद
  • रचनावाद
  • मानववाद
  • जीववाद

Answer  जीववाद

5.छिपी हुई वस्तुएँ ढूँढ़ निकालना इस बात का संकेत है कि शिशु निम्नलिखित में से किस संज्ञानात्मक कार्य में दक्षता प्राप्त करने लगा है?


  • साभिप्राय व्यवहार
  • वस्तु-स्थायित्व
  • समस्या-समाधान
  • प्रयोग करना

Answer  वस्तु-स्थायित्व