Ticker

9/random/ticker-posts

Social Science Pedagogy Notes Pdf | Social Studies Pedagogy Notes

Social Science Pedagogy Notes for Ctet Uptet Reet Dsssb 

जिन अभ्यर्थियों ने Ctet,Uptet,Reet या अन्य किसी टीचिंग एग्जाम में सामाजिक अध्ययन /सामाजिक विज्ञान (Social science/Social studies )विषय का चयन किया है तो आज इसलिए इस लेख में उन अभ्यर्थियों के लिए Social Science Pedagogy Notes (सामाजिक अध्ययन शिक्षण विधि)  दिए गए हैं। 

Social science कहे या फिर social studies सब एक ही विषय है इसलिए आप कंफ्यूज ना होना।

Social Science Pedagogy Notes एक महत्वपूर्ण विषय है जिसमें हमें यह सिखाया जाता है की सामाजिक अध्ययन को पढ़ाने की कौन-कौन सी विधियां होती है और इससे बच्चों का किस तरीके से विकास होता है। 

Social Science Pedagogy /सामाजिक अध्ययन शिक्षण

सामाजिक अध्ययन का शाब्दिक अर्थ

सामाजिक अध्ययन का शाब्दिक अर्थ है मानवीय दृष्टिकोण से समाज का अध्ययन करना अर्थात या एक ऐसा विषय है जो स्वयं से संबंधित विभिन्न मानवीय परिस्थितियों के सूक्ष्म अध्ययन से जुड़ा हुआ है।

सामाजिक अध्ययन की कुछ प्रमुख परिभाषा

शैक्षिक अनुसंधान विश्वकोश के अनुसार ,''सामाजिक अध्ययन इतिहास भूगोल अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र का एक जोड़  नहीं बल्कि इनसे  महत्वपूर्ण सामग्री प्राप्त करके मानवीय संबंधों को स्पष्ट करने का एक ढ़ंग है''

वेस्ले की अनुसार,''सामाजिक अध्ययन उस विषय सामग्री की तरफ इंगित करता है जिसके तत्व का उद्देश्य प्रमुख रूप से सामाजिक होते हैं।''

माइकल के अनुसार,''सामाजिक अध्ययन सामाजिक एवं भौतिक वातावरण से संबंधित क्रियाओं का अध्ययन है।''

सामाजिक अध्ययन शिक्षण के उद्देश्य

  • मानवीय जीवन के विकास का अध्ययन करना 
  • सामाजिकता का विकास करना 
  • सुनागरिकता व राष्ट्रीयता का  का विकास करना 
  • परस्पर निर्भरता की भावना का विकास करना 
  • अच्छी आदतों एवं उचित कौशलों का विकास करना 
  • उत्तम नागरिकता का विकास करना है 
  • विद्यार्थियों का सामाजिकरण कर  सामाजिक चिंतन का विकास करना

Social Science Pedagogy Notes Syllabus

Social Science Pedagogy Notes सभी टीचिंग एग्जाम्स सिलेबस के आधार पर तैयार किए गए है।जिसमें निम्नलिखित टॉपिक्स को शामिल किया गया है 

  1. सामाजिक अध्ययन की अवधारणा और पद्धति
  2. कक्षा की प्रक्रियाएं क्रियाकलाप और व्याख्यान 
  3. विवेक चिंतन का विकास करना  
  4. सामाजिक विज्ञान /सामाजिक अध्यन पढ़ाने की समस्याएं
  5. प्रोजेक्ट कार्य 
  6. मूल्यांकन

Social Science Pedagogy Notes Pdf Download

Social Studies/ Social Science Pedagogy Notes सभी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए जैसे Ctet,Uptet,Reet,Htet,DSSSB,Mptet,NVS अन्य सभी के लिए एक महत्वपूर्ण विषय है इसलिए सामाजिक अध्ययन शिषण विधि पेडागोजी के हैंड रिटन नोट्स आप नीचे दी गई लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।